{"_id":"5b9fdc6c867a557e8327c3be","slug":"121537203308-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की हत्या के शक में युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी की हत्या के शक में युवक को मार डाला
Mon, 17 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुजारी मोती यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। सदर कोतवाली के सकरापार गांव में सोमवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। रविवार की रात शिव मंदिर के वृद्ध पुजारी की हत्या हुई। फिर सोमवार सुबह हत्या के शक में पुजारी के परिजनों ने मंदिर के पास सो रहे युवक को मार डाला। घटना की सूचना के बाद एसपी, एएसपी समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कई थानों की फोर्स गांव में डटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सकरापार गांव निवासी मोती यादव (65) गांव के मंदिर पर पुजारी थे। रविवार की रात वह मंदिर परिसर में सोए थे। सोमवार सुबह उनकी लाश मंदिर के पोखरे में मिली। पुजारी के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने मंदिर के पास ही खेत की रखवाली के लिए सो रहे गांव के ही राहुल उर्फ पिंटू (25) पुत्र ओमप्रकाश पटेल पर हत्या का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। राहुल जान बचाने के लिए भागने लगा। करीब 500 मीटर दूर एक गैस एजेंसी के पास पकड़कर उसकी ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर दी गई। राहुल के पिता को भी यह कहकर मंदिर पर बुलाया गया कि उनका लड़का बदमाशी कर रहा है। ओमप्रकाश के पहुंचने पर लोगों ने उसे भी पेड़ में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी एन. कोलांची का कहना है कि मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।