{"_id":"5b5366334f1c1b3a748b6015","slug":"121532192307-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू में पकड़ी गई हरियाणा निर्मित शराब के साथ स्थानीय पुलिस और ईगल टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। लग्जरी कार में शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने शनिवार को पीछा कर क्षेत्र के बैरोना गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देवरिया से खुखुंदू तक पीछा कर कार को तब पकड़ा, जब उसका पहिया बस्र्ट हो गया। एक अन्य स्कार्पियो में सवार उसके कुछ साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई है। यह शराब बिहार के मोतिहारी में बेची जानी थी। पकड़ा गया तस्कर भी हरियाणा का निवासी है। पूछताछ में उसने पुलिस को कई जानकारी दी है।
ईगल टीम प्रभारी शशांक शेखर राय को दो वाहनों के शराब लेकर देवरिया से बिहार की ओर जाने की सूचना मिली थी। देवरिया से ही उन्होंने चिह्नित वाहन का पीछा शुरू कर दिया। वायरलेस पर सूचना मिलते ही खुखुंदू पुलिस ने चौराहे के पास दो ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। थाने के एसआई मनोज यादव के नेतृत्व में टीम वाहन का इंतजार करने लगी। नाकेबंदी पर नजर पड़ते ही तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो को चालक ने फिल्मी स्टाइल में बाइपास मझवलिया रोड की ओर मोड़ दिया। बताते हैं कि इस दौरान स्कार्पियो के अंदर से पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई। उधर, स्कार्पियो के पीछे चल रही कार भी करौंदी के पास से बैरोना की तरफ मुड़ गई। बताते हैं कि कार चालक ने तेज रफ्तार में गांव की गलियों के बीच से निकलने की कोशिश की, लेकिन टायर बस्र्ट होने से सफलता नहीं मिली। उसके पीछे लगी ईगल टीम व खुखुंदू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को दबोच लिया। कार को खींचकर थाने लाया गया। यहां तलाशी में कार के पीछे डिकी से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम शमशेर सिंह निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर बताया। कार के अगले हिस्से में बिहार का नंबर प्लेट लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह नंबर भी फर्जी है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग की बात गलत है। पीछा कर एक कार समेत तस्कर को पकड़ा गया है, जबकि स्कार्पियो सवार फरार होने में सफल रहे। तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
---