{"_id":"5b2bdcf84f1c1b6a4d8b7c77","slug":"121529601272-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा पुल के नीचे मिला हैंड ग्रेनेड, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाघरा पुल के नीचे मिला हैंड ग्रेनेड, हड़कंप
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के भागलपुर में घाघरा नदी पर बने पुल के नीचे मिले हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर/लार रोड। घाघरा पर बने पक्के पुल के नीचे रेत पर गुरुवार को हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली मच गई। ग्रेनेड नमकीन के खाली पैकेट में लपेटकर रखा गया था। सबसे पहले वहां खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। मौके पर पहुंची मईल पुलिस ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई। हैंड ग्रेनेड काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर यहां ग्रेनेड आया कैसे। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा था।
बलिया सीमा पर घाघरा नदी में भागलपुर पक्का पुल के नीचे कुछ बच्चे दोपहर में मछली का शिकार कर रहे थे। पुल के पांचवें व छठवें पिलर के बीच रेत पर नमकीन के खाली पैकेट में लपेटकर रखे गए सामान पर उनकी नजर पड़ी। बच्चे अभी उसे खोलकर देख ही रहे थे, तभी वहां मौजूद उनके परिवार की महिला भी पहुंच गई। पैकेट खोला तो उसमें हैंड ग्रेनेड देख उनके होश उड़ गए। महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। करीब 12.30 बजे पुलिस तक यह खबर पहुंची। शुरुआती दौर में पुलिस भी डरी-सहमी नजर आई और ग्रेनेड को छूने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद देखा कि ग्रेनेड का पिन लगा हुआ है। तब हिम्मत जुटाकर पुलिस पास पहुंची और ग्रेनेड कब्जे में लेकर मईल थाने लाई।
एसओ ने गोरखपुर के बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते के बताने पर ग्रेनेड को थाने में एक किनारे रखा गया है। मईल एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि पक्के पुल के नीचे काफी पुराना हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ग्रेनेड वहां तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
-------
इनसेट
हैंड ग्रेनेड ने बढ़ाई पुलिस की मुसीबत
भागलपुर। घाघरा नदी पर बने पक्के पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पुल इस पार मईल थाने का बैरियर है और उस पार बलिया का उभांव थाना है। पुलिस आशंका जता रही है कि कभी वाहन चेकिंग के दौरान हैंड ग्रेनेड लेकर जा रहे किसी व्यक्ति ने डर से इसे पुल के नीचे फेंक दिया होगा। हालांकि कुछ लोग इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से पुल के नीचे ग्रेनेड रखा गया था। कुछ दूरी पर रेलवे का पुल भी घाघरा नदी के ऊपर से गुजरता है।