फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश
फोटो समाचार...
विज्ञापन

ससुराल वालों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप
सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को फोन कर कार्रवाई करने की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज वार्ड नंबर छह निवासी कायनात की शादी करीब सात वर्ष पूर्व वार्ड के वलीउल्लाह के साथ की। कायनात ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पति आएदिन उसकी पिटाई करता रहता है। गुरुवार को कायनात अपने घर में झाडू लगा रही थी। इसी बीच ससुराल के लोग गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। अचेत होने के बाद उसके गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। बचाव में आए चचरे भाई अबुल हसन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को फोन कर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। इस बाबत कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed