फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अश्लील गाने को लेकर मारपीट 10 से अधिक घायल

अश्लील गाने को लेकर मारपीट 10 से अधिक घायल

Sun, 21 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अश्लील गाने को लेकर मारपीट 10 से अधिक घायल
विसर्जन जुलूस में बजाया विवादित गाना, मारपीट में कई जख्मी
विज्ञापन

ठाकुर गौरी गांव की घटना, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ विवाद
एक दिन पूर्व धूमनगर में हुई थी मारपीट, कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लार। मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गीत बजाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद शांत हुआ। सभी का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान एक जाति पर आधारित अश्लील भोजपुरी गीत युवक बजा रहे थे। इससे जुड़े जाति के लोगों ने आपत्ति जताई तो युवक उग्र हो गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। मारपीट में एक पक्ष के गोलू यादव, अमित यादव, उपेंद्र यादव, राहुल यादव, बबलू यादव व दूसरे पक्ष के अंगद, रामजी, पंकज, मोनू, चंपा चोटिल हो र्गइं। मारपीट की घटना को लेकर गांव में तनाव जैसा माहौल है। इसके अलावा नगर के धूमनगर वार्ड में हुई मारपीट के मामले मेें एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर लूट व मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि ठाकुर गौरी गांव में मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। धूम नगर की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान को अपशब्द कहने पर मारपीट, चार घायल
पुलिस ने एक को शांतिभंग में किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम संवरेजी में शनिवार की देर रात ग्राम प्रधान को अपशब्द कहने के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार भाटपार रानी पीएचसी पर हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवरेजी के ग्राम प्रधान मुनीब गुप्ता का आरोप है कि गांव के ही युवक बृजेश यादव ने शनिवार को दरवाजे पर अपशब्द कहा। इसके बाद प्रधान समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को पकड़कर थाने लाई और मेडिकल के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। सूचना पाते ही दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए और देर रात मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे प्रधान पक्ष के वरुण तिवारी, बबलू तिवारी को मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार की सुबह प्रधान पक्ष के लोगों ने खेत की ओर गए राजेंद्र राजभर की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष श्यामाधर सिंह ने बताया कि बृजेश यादव को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed