फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो की मौत

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो की मौत

Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो की मौत
फोटो समाचार...
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से छात्र समेत दो की मौत
सदर कोतवाली और रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/रामपुर कारखाना। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से छात्र समेत दो की मौत हो गई। हादसा रामपुर कारखाना और सदर कोतवाली थानाक्षेत्र में हुआ। साथ गए लोगों ने दोनों के शवों को पोखरे से बाहर निकाला। उधर, जानकारी होने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कुशीनगर जिले के शिवराजपुर गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह (15) पुत्र रविंद्र सिंह देवरिया के कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। दशहरे की छुट्टी में रामपुर कारखाना के सिधुवा निवासी अपने फूफा चंद्रिका सिंह के घर आया था। शुक्रवार की शाम मेला देखने गांव के दक्षिण प्राथमिक विद्यालय परिसर में गया था। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूबने लगा। गांववालों ने उसे तालाब से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही सिधुआ और शिवराजपुर में कोहराम मच गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू कुशवाहा, सूरज मद्धेशिया और विनय यादव समेत सैकड़ों लोगों ने सांत्वना दी। दूसरी घटना सदर कोतवाली के रुच्चापार की है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बरारी-बैतालपुर कस्बा निवासी अश्वनी कुमार हांडा के दूसरे नंबर के पुत्र हितेश हांडा ने (30) बैतालपुर स्थित श्री सत्यनारायण संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। शुक्रवार की देर शाम अपने मित्रों व कमेटी के सदस्यों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए देवरिया सदर कोतवाली स्थित रुच्चापार के दुर्गा मंदिर के पोखरे पर पहुंचा। विसर्जन के दौरान ट्रॉली से प्रतिमा को उतारकर पोखरे में डूबोते समय हितेश भी साथ में था, लेकिन विसर्जन के बाद हितेश नहीं दिखा। इस पर कुछ लोगों ने उसके डूबने की आशंका जाहिर करते हुए पोखरे मे छलांग लगा दी। काफी खोजबीन के बाद हितेश विसर्जित प्रतिमा के नीचे दबा हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हितेश तीन भाइयों में बीच का था। प्रेेम-विवाह के दो साल बाद पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद वह हमेशा नशे में रहता था।
विज्ञापन

विसर्जन के समय नशे में था हितेश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हितेश हांडा शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी नशे में था। बैतालपुर कस्बे से ही वह लोगों से जिद करता रहा कि सबसे पहले प्रतिमा को पोखरे में लेकर वही जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व ही उसने पोखरे में छलांग लगा दी थी। कुछ सदस्य पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा को पोखरे में लेकर जाने लगे, वहां पहले से मौजूद हितेश भी उनके साथ प्रतिमा को लेकर आगे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनसेट में-
तैरना नहीं जानता था हितेश
बेटे की मौत से दुखी पिता अश्वनी हांडा का कहना है कि हितेश को तैरना नहीं आता था। अपने जीवन में किसी पोखरे या तालाब में अपना पैर नहीं रखा होगा, लेकिन शुक्रवार को उसके दिमाग में क्या हो गया था कि प्रतिमा विसर्जित करने के लिए अपने आप पोखरे में चला गया। अगर मैं जाना होता तो उसे कत्तई जाने नहीं देता।


डूब रहे युवक की जान बचाई
देवरिया। रामपुर कारखाना के एक गांव के कुछ युवकों ने शुक्रवार को बड़ी मुश्किल से डूब रहे एक युवक की जान बचाई। सकरापार बुजुर्ग गांव के लोग शुक्रवार को पास के ही कुर्ना नाला में प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। उसी दौरान गांव निवासी परोही 28 फिसलकर गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। तब तक कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी। कुछ युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर किसी तरह अपने साथी को बाहर निकाला। परोही बेहोश हो गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल में लाया गया। इलाज के बाद उसकी हालत ठीक हुई।

मूर्ति विसर्जन में गए किशोर की डूबने से मौत
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के अहिरौली घाट पर शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए गए किशोर की खुनुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। घंटों बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवघाट गांव निवासी रघुनाथ प्रजापति का पुत्र विष्णु (17) शनिवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे साथियों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए क्षेत्र के अहिरौली घाट पर गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी। विसर्जन के बाद जब सभी घर लौटने लगे तो विष्णु के न दिखने पर खोजबीन शुरू की। शाम करीब पांच बजे उसका शव घाट से कुछ दूरी पर उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



नदी में गिरे युवक को बचाया
बरहज। मूर्ति विसर्जन में आया कटइलवा के पोखराटोला निवासी राकेश पुत्र रामअशीष नदीमें गिर गया। उसे आनन-फानन गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया। शाम को एक अन्य युवक ने कूदने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोक लिया। कपरवार तिराहे के समीप लक्ष्मीपुर और कुरमहां गांव में मूर्तियों को आगे-पीछे करने को लेकर युवाओं में विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed