फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बालिका गृह में घुटती थी लड़कियां, पहले भी उठे थे सवाल

बालिका गृह में घुटती थी लड़कियां, पहले भी उठे थे सवाल

Thu, 09 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बालिका गृह में घुटती थी लड़कियां, पहले भी उठे थे सवाल
- सात माह पूर्व महराजगंज से लाई गई लड़की की बीमारी से मौत हुई थी
विज्ञापन

- डेढ़ साल पूर्व सिद्धार्थनगर भेजी गई किशोरी ने भी जताया था असंतोष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालगृह बालिका में सब कुछ सामान्य नहीं था। बहुत पहले से ही देखरेख में लापरवाही, अव्यवस्था और उत्पीड़न के आरोप लगते रहे। उचित उपचार न मिलने से करीब सात माह पहले एक किशोरी की मौत की अनदेखी हुई। इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अफसरों ने पहले ही गंभीरता दिखाई होती तो काफी पहले ही अनियमितताओं की पोल खुल गई होती।
वर्ष 2009-10 से संचालित बालगृह बालिका की क्षमता 50 बालिकाओं की है। उनकी सही देखभाल व अन्य सुविधाओं के लिए हर साल एक करोड़ रुपये तक के बजट का प्रावधान है। इससे इतर संस्था में सुविधाएं काफी बदहाल है। पुराने भवन के तंग कमरों में रखी गई लड़कियों को न ढंग का बिस्तर है और न ही अन्य सुविधाएं। खिड़कियों तक जाने में भी उन्हें पाबंदी थी। ऐसे हाल में लड़कियां घुटन महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन

बालगृह बालिका से मुक्त कराई गई किशोरी ने पुलिस को बताया था कि छोटी सी भूल होने पर बड़ी व छोटी मैडम फटकारती थीं। मार भी पड़ती थी। यही कारण रहा कि एक बार यहां से निकलने वाली लड़कियां वापस जाने से हिचकती थीं। करीब डेढ़ साल पहले यहां रह रही गोंडा निवासी एक किशोरी ने जब विरोध शुरू किया तो उसे सिद्धार्थनगर के बयारा बालगृह भेज दिया गया। महराजगंज से लाई गई एक किशोरी की तो इसी बालगृह में बीते दिसंबर में बीमारी से मौत तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में लगे कैमरों की फुटेज पुलिस ने जब्त की
देवरिया। पुलिस को आस-पास के भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से जांच में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। बालगृह बालिका के बगल से निकली गली में एक प्रतिष्ठान के बाहर लगे कैमरों के 15 दिनों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सभी फुटेज को सील कर दिया गया है। प्रतिष्ठान के बाहर लगे एक कैमरे का मुंह उस तरफ है, जहां से बालगृह का पिछला दरवाजा खुलता है। सूत्रों के मुताबिक दूरी अधिक होने से बहुत कुछ स्पष्ट तो नहीं हो रहा, लेकिन कुछ वाहनों की आवाजाही व 5 अगस्त को फरार बालिका के बारे में जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed