फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Mon, 25 Jun 2018 11:23 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
रूद्रपुर में ससराल में आए युवक की मौत के बाद रोती विलखती पत्नि मधु। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रुद्रपुर में एक युवक की बाइक बिजली के पोल में टकरा गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा साला घायल हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के रानीडीह गांव निवासी राजू (27) की ससुराल रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के हड़ही जंगल डोमडीला गांव में है। उसकी पत्नी मधु मायके में है। पांच दिन पूर्व राजू ससुराल में आया था। सोमवार को सुबह घर से अपने 10 वर्षीय चचेरे साले विपिन को लेकर बाइक से रुद्रपुर किसी काम से गया था। काम निपटाने के बाद घर के लिए चला। वह रुद्रपुर-नबही मार्ग पर आदर्श चौराहा के समीप पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को रुद्रपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते वक्त राजू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इसके साले विपिन के स्वास्थ्य में सुधार बताई जा रही है। राजू के एक बेटा और बेटी है। पति की मौत के बाद पत्नी मधु बदहवाश हो गई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर दहाड़े मारकर राने लगी। कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed