{"_id":"5a9d78494f1c1b21308b4dad","slug":"11520269385-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बसपा नेताओं समेत 500 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बसपा नेताओं समेत 500 अज्ञात पर केस दर्ज
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई करने वाले पांच बसपा नेता समेत 500 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजनीतिक दबाव में आई कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नेताओं को मुचलके पर देर रात को छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हैं।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में होली के दिन उपद्रवियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दी। इसको लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने वाले आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया। रविवार को दलित समाज की महिलाएं और पुरुष कोतवाली क्षेत्र के पगरा के समीप सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने हाथापाई की और ईट पत्थर चलाया। उग्र लोगों को कंट्रोल करने के लिए दो थाने की पुलिस और अन्य सिपाहियों को बुलाया गया।
सीओ सिटी सीताराम भी मौके पर पहुंचे और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में समझाया बुझाया। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दरोगा देवेंद्र सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़ी बुजुर्ग गांव निवासी बसपा नेता चंद्रिका प्रसाद निगम, भटवलिया निवासी अमित गौतम, अश्वनी भाष्कर, बरहज थानाक्षेत्र के रूचापार गांव निवासी मिक्की कुमार और छोटू गौतम समेत 500 अज्ञात लोगों पर सेवन सीएलए एक्ट, पुलिस पर पथराव करना, मारपीट और सरकारी कार्य में बांधा डालने का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार बसपा नेताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लगवाया अंबेडकर प्रतिमा
पुलिस ने पकड़ी बुजुर्ग गांव में सोमवार की देर शाम तक अंबेडकर की प्रतिमा लगवा दिया। प्रतिमा तोड़ने वाले एक भी आरोपी को रामपुर कारखाना पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इसको लेकर गांववालों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।