{"_id":"5c9fa496bdec2214084ce56a","slug":"111553966230-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, आग से महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, आग से महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
देवरिया। करंट लगने से युवक और आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पहली घटना शुक्रवार की देर रात को हुई तो दूसरी शनिवार दोपहर की है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की।
रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रामनरायन (26) पुत्र रूदल मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। शुक्रवार की रात वह गर्मी के वजह से घर में टेबल फैन लगा रहा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया। परिवारवालों ने किसी तरह से स्वीच ऑफ किया और रामनरायन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने बताया कि रामनरायन मजदूरी करता था। पिता रूदल, मां सुमित्रा देवी, भाई राजू, परमेश्वर, रामेश्वर, सत्येंद्र और सत्यनारायण का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। भाटपाररानी के लक्ष्मनपुर गांव निवासी राजेंद्र गोंड की 41 वर्षीय पत्नी सुनीता शनिवार को खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारवालों ने आग बुझाया और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि करंट से युवक की मौत हो गई। भाटपाररानी में झुलसी महिला की भी मौत हो गई। दोनों मामलों में जरूरी कार्रवाई की गई है।