{"_id":"5c0bf90ebdec22418a6ad840","slug":"111544288526-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर दुकानदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा दिखाकर दुकानदार को लूटा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
असलहा दिखाकर दुकानदार को लूटा
घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। थानाक्षेत्र के ग्राम टीकमपार के पास शुक्रवार की रात बदमाशों ने घर जाते समय एक दुकानदार को असलहा दिखाकर लैपटॉप, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम अहिरौली तिवारी निवासी सद्दाम हुसैन की दुर्गा मंदिर रोड में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है बीती रात वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। भाटपाररानी-रतिया मार्ग पर टीकमपार के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया और असलहा दिखा कर उसका लैपटॉप जेब में रखा 15 हजार रुपये नकदी, मोबाइल आदि लूटकर भाग गए। दुकानदार ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर सुदेश शर्मा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।