{"_id":"5be70e55bdec2269360cb940","slug":"111541869141-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारियों ने पेंट की दुकानों से ले लिया महंगा पेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारियों ने पेंट की दुकानों से ले लिया महंगा पेंट
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
UP Police
देवरिया। शुक्रवार की देर शाम को स्टेशन रोड से पेंट की दुकानों पर पहुंचे कुछ वर्दीधारी महंगे पेंट उठा ले गए। दुकानदार उनके सामने मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह नहीं माने और पेंट की बड़ी बाल्टी गाड़ी में रखकर चले गए। पुलिसवालों ने जाते समय दुकानदारों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के समीप के दुकानदार शुक्रवार की देर शाम को अपनी दुकान खोले हुए थे। इसी बीच दो अपाची पर चार वर्दीधारी पहुंचे। उनके पीछे चार पहिया वाहन से भी वर्दीधारी थे। दुकान पर उतरते ही पुलिस वाले दुकानदार को धमकाने लगे। दुकानदार कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पुलिसवालों ने दुकान में रखा एक पेंट की बाल्टी उठा लिया। दुकानदार ने मना किया तो पुलिस वालों ने फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सारा वाकया पास के होटल में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। वर्दीधारी कुछ दूरी पर एक दूसरे पेंट की दुकान पर पहुंचे। वहां भी वर्दीधारियों ने दुकान को धमकी देते हुए पेंट गाड़ी में रख लिया। पुलिस के इस कृत्य से दुकानदारों में आक्रोश है। एसपी एन.कोलांचि ने बताया कि दुकान से पेंट उठाने वाले वर्दीधारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में कोतवाली से पता कराता हूं। ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।