फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Jail
देवरिया। रामगुलाम टोले में शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक कुशीनगर का रहने वाला है। पूर्व में कसया और सदर कोतवाली में उसके खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामगुलाम टोले में एक शख्स चोरी की स्कूटी से चल रहा है। सूचना के बाद दो सिपाही वहां पहुंच गए। आरोपी के परिवारवाले पुलिसवालों पर हमला कर दिए। तेल उड़ेलकर स्कूटी में आग लगा दी गई। सूचना के बाद सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद मयफोर्स मौके पर पहुंचे। सिपाही कमलेश कन्नौजिया की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दुर्गा प्रसाद वर्मा, उनके बेटे संदीप वर्मा, शुभम वर्मा, पत्नी माया देवी, बेटी कंचन, किरन, कुशीनगर के कसया के रहने वाले राजा उर्फ संजय वर्मा, विक्की, सैफ खान और 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने संदीप वर्मा, शुभम वर्मा और कुशीनगर के कसया के रहने वाले राजा वर्मा उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि वीडियो देखा जा रहा है। इस मामले में जितने भी आरोपी हैं, सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed