फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एडीओ पंचायत ने बीडीओ से किया दुर्ब्यवहार,थाने में शिकायत

एडीओ पंचायत ने बीडीओ से किया दुर्ब्यवहार,थाने में शिकायत

Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने बीडीओ से किया दुर्ब्यवहार,थाने में शिकायत
बीडीओ ने वेतन रोका तो एडीओ ने दे दी धमकी
विज्ञापन

- पौधरोपण कार्यक्रम में अनुपस्थित थे एडीओ, बीडीओ ने थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को एडीओ पंचायत पर बीडीओ ने दुर्व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बीडीओ ने इसकी शिकायत थाने में की है। इसे लेकर ब्लॉक परिसर में दिन भर माहौल गरम रहा। विवाद में ब्लॉक कर्मी भी दो भागों में बंट गए है। जबकि, कुछ प्रधान एडीओ के पक्ष में लामबंद हुए हैं।
शासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार को ग्राम सभा में पौधरोपण का कार्यक्रम था। इसमें ब्लॉक के एडीओ पंचायत समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। बीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का सोमवार को वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इससे नाराज एडीओ पंचायत मंगलवार दोपहर बीडीओ से उलझ गए। आरोप है कि एडीओ पंचायत ने बीडीओ से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद बीडीओ ने थाने पहुंच इसकी शिकायत एसओ से की। वहीं, एडीओ पंचायत राम मनोहर मिश्र ने बताया कि बीडीओ के मौखिक आदेश पर कार्यक्रम के दौरान विभागीय कार्य में व्यस्त होने के चलते अनुपस्थित रहा। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
कोट..
पौधरोपण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करने से एडीओ पंचायत उलझ गए। पूरे प्रकरण से मुख्य विकास अधिकारी देवरिया को अवगत कराया जाएगा। -आशोक कुमार पांडेय, बीडीओ, भटनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed