फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छत के कुंडे में लटककर दी जान

छत के कुंडे में लटककर दी जान

Sun, 18 Mar 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
छत के कुंडे में लटककर दी जान
छात्रा बिन्दू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीए की छात्रा ने छत की कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की वजह परीक्षा नजदीक होने के कारण परिजनों ने फोन पर बात करने से मना कर दिया। जो उसे नागवार लगा। ग्राम पंचायत समोगर के चकियां टोला निवासी राजाराम प्रजापति दुकान चलाते हैं। उनकी तीसरे नंबर की बेटी बिंदू बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में बीए की पढ़ाई करती थी। परिजनों का कहना है कि 20 मार्च को राजनीतिशास्त्र की परीक्षा है। वह पढ़ाई में जुटी थी, जिसे देख घरवाले भी उसे कामकाज करने के लिए नहीं कहते थे। लोगों का कहना है कि शनिवार की शाम वह फोन पर बात कर रही थी। परीक्षा नजदीक होने और फोन पर बात करता देख घरवाले डांट फटकार लगाए। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम दादी रेेशमा, छोटी बहन पूजा और संजना के पास छत पर बिना खाये-पीये बिंदू सोई थी। जबकि उसकी मां झूना देवी और पिता राजाराम बरामदे में सोए थे। सुबह बिंदू को न पाकर लोग उसे ढूंढने लगे। घर के सबसे पीछे वाले स्टोर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। जिसे देख कर लोग रोने-चिल्लाने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीच उतरवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed