{"_id":"5a5f85a44f1c1b8a268b4e43","slug":"111516209572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने तीन बैट्री चोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पुलिस ने तीन बैट्री चोर पकड़ा
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP Police
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात को तीन बैट्री चोर पकड़ लिया। उनके पास से चार बैट्री बरामद हुई है। बुधवार को पुलिस ने न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से तीनों जेल भेज दिए गए।
शहर में चलने वाले बैट्री चालित रिक्शा से बैट्री चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। कोतवाली पुलिस को इस तरह की शिकायत बार-बार मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया। मंगलवार की रात को सूचना मिली कि तीन चोर शहर के कसया ओवरब्रिज के नीचे खड़े हैं। सूचना मिलते ही एसआई मनोज यादव मयफोर्स पहुंचकर तीनों को पकड़ लिए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम प्रदीप खरवार, अमर श्रीवास्तव और आकाश गुप्ता बताया। तीनों पुलिस लाइंस के कांशीराम आवास के रहने वाले हैं। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बैट्री बरामद किया। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे ई-रिक्शा से बैट्री चुराकर बेच देते हैं। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि तीन बैट्री चोर पकड़े गए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।