{"_id":"5a32b3a14f1c1bbd208b69f6","slug":"111513272225-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
देवरिया। मजदूरी कर घर के लिए निकले वृद्ध का शव कोतवाली इलाके के धनौती गांव की पुलिया के पास मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। सूचना के बाद पहुंचे परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
रामपुर कारखाना थाने के पिपराइच गांव के रहने वाले त्रिवेणी शर्मा मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। बुधवार को वह रघवापुर में किसी के घर मजदूरी करने आए थे। देर शाम को घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिवारवालों ने इधर-उधर खोजा पर सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के धनौती गांव के लोग नहर की ओर गए। वहां पुलिया के पास एक वृद्ध का शव देखा। शव से कुछ दूरी पर वृद्ध की साइकिल मिली। लोगों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान कराई। फरि परिवारवालों को सूचना दी गई। त्रिवेणी के सिर पर चोट के निशान हैं। इससे परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस बाबत सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि हत्या की आशंका पर भी जांच कराई जाएगी।