फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महुअवां पहुंचे एसपी, पीड़ितों से मिले

महुअवां पहुंचे एसपी, पीड़ितों से मिले

Mon, 22 Apr 2019 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
महुअवां पहुंचे एसपी, पीड़ितों से मिले
एसपी ने पीड़ितों को दिया
विज्ञापन

भरोसा-अब सताने नहीं देंगे
महुअवां: हमलावरों की तलाश में पड़ रहे छापे

पुलिस-पीएसी के साथ गांव किया मार्च
आंबेडकर प्रतिमा की भी मरम्मत कराई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के महुअवां गांव में दूसरे दिन भी तनाव रहा। यहां दबंगों के उपद्रव मामले रविवार की देर शाम एसपी किरीट राठोड भी पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवारों का हाल जाना। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इससे पहले रुद्रपुर एसडीएम-सीओ ने गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई।

महुअवां गांव में अनुसूचित जाति लोगों की बस्ती में छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी, उसकी मां, अन्य की पिटाई की थी। शोर सुनकर जगे मोहल्ले वालों को भी लाठी-डंडे से पीटा। आंबेडकर प्रतिमा तोड़ डाली। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम और सीओ रुद्रपुर ने टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराई। तनाव को देखते हुए एसपी किरीट राठोड गांव पहुंचे। उनके साथ सदर तहसीलदार, सीओ रुद्रपुर, एसओ बरहज, एसओ सलेमपुर, एसओ गौरीबाजार और एक प्लाटून पीएसी जवान भी थे। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा का भी निरीक्षण किया। पीड़ितों से वार्ता कर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। कहा कि बस्ती के लोग आराम से घर रहें और अपना काम करें। उन्हें अब कोई प्रताड़ित नहीं करेगा। उधर, हमलावरों के गांव में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed