फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भांग के लाईसेंस पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल

भांग के लाईसेंस पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल

Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
भांग के लाईसेंस पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल
डेमो - फोटो : डेमो
रामपुर कारखाना। भांग के लाइसेंस पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दुकानदार एक जनप्रतिनिधि और पुलिसिया संरक्षण में गांजा बेचने की बात स्वीकार कर रहा है। वीडियो जहां आमजन के बीच चर्चा में है, वहीं पुलिस इससे बेखबर है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हियुवा कार्यकर्ताओं ने रामपुर कारखाना धूस स्थित देसी शराब की दुकान के पास गुमटी में रखकर मादक पदार्थ बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही धंधेबाज भाग निकला था। बुधवार की सुबह हियुवा कार्यकर्ताओं और दुकानदार की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में दुकानदार स्वीकार कर रहा है कि वह एक जनप्रतिनिधि के कहने पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए भांग की जगह गांजा बेचता है। इसमें पुलिस भी उसकी मदद करती है। पूरे दिन रामपुर कारखाना, डुमरी, कोटवा मोड़, सिरसिया पांडेचक समेत क्षेत्र के एक दर्जन चौराहों पर इसकी चर्चा चलती रही। हालांकि रामपुर कारखाना पुलिस भांग बेचे जाने की बात पर अड़ी हुई है। एसओ विनय सिंह ने कहा कि ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है। अगर क्षेत्र में कहीं मादक पदार्थ बिक रहा है तो लोगों को पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। कानून को अपने हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed