फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छेड़खानी के आरोप में छात्र नेता समेत तीन हिरासत में

छेड़खानी के आरोप में छात्र नेता समेत तीन हिरासत में

Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोप में छात्र नेता समेत तीन हिरासत में
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
देवरिया। अलग-अलग जगहों पर छेड़खानी करते एक छात्रनेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सदर कोतवाली पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी दोनों मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला घर पर अकेले थी। पति खेत में काम करने चले गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। महिला ने पति को सूचना दी और उन्होंने डायल-100 पर पुलिस को जानकारी दी। जब तक पति खेत से दौड़कर घर पहुंचते, इससे पूर्व ही डायल-100 के सिपाही मौके पर पहुंच गए थे। अपने को घिरता देखकर दोनों युवक भागने लगे। सिपाहियों ने गांववालों की मदद से दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, शहर के एक मोहल्ले में बुधवार को एक छात्रनेता युवती से छेड़खानी कर रहा था। युवती के शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने छात्रनेता को पकड़ लिया और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रनेता को हिरासत में ले लिया। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि अलग-अलग जगह पर छेड़खानी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed