फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चचेरे भाई समेत पांच लोग पुलिस हिरासत में

चचेरे भाई समेत पांच लोग पुलिस हिरासत में

Sat, 06 Apr 2019 11:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई समेत पांच लोग पुलिस हिरासत में
यूपी पुलिस
देवरिया। व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शरण देने वाले चचेरे भाइयों समेत पांच को पुलिस ने गोरखपुर के सहजनवां से हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में हिरासत में लिए दो लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। विवेक के बताने पर पुलिस ने बस्ती से बुलेट बाइक भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार के मठिया माफी गांव के व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या के मुख्य आरोपी विवेक सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया था। सात घंटे की रिमांड में उसने पुलिस को कई राज बताए। उसने एसपी को बताया कि हत्या के बाद गोरखपुर और बस्ती में कई जगहों पर ठिकाना बनाया था। बस्ती में अपनी बुलेट रखा है। शुक्रवार की रात को पुलिस गोरखपुर के सहजनवां पहुंची। घघसरा मोड़ से चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक चार पहिया सवार भाग गया। पुलिस ने कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस देवरिया लाई। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विवेक के बताए स्थान से बुलेट को बरामद कर लिया और गौरीबाजार थाने लाई। पुलिस कुछ शरणदाताओं का नाम मुकदमे में शामिल कर सकती है। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि सहजनवां से चचेरे भाइयों समेत पांच को हिरासत में लिया गया है। बुलेट बस्ती से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


व्यापारी को धमकाने गया था
व्यापारी हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन अभी इस बात से इन्कार कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने बताया है कि विवेक सिंह के साथ व्यापारी योगेश जायसवाल को धमकाने गया था। स्थितियां बदल गईं तो विवेक ने गोली मार दिया है। पुलिस ने उसे हेतिमपुर से तीन दिन पूर्व ही पकड़ लिया। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मन्नू अभी हाथ नहीं आया है, लेकिन जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed