{"_id":"5bc22440bdec2269845a8d0a","slug":"101539449920-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बदमाशों की बदली जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बदमाशों की बदली जेल
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बदमाशों की बदली जेल
गोरखपुर, मऊ और बलिया जेल में किए गए शिफ्ट
शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बने छह बंदियों को डीएम के निर्देश पर शनिवार को दूसरे जिलों के जेल में शिफ्ट किया गया। इन सभी पर जेल में गोलबंदी और विवाद करने का आरोप लगा है। हत्या, लूट, तस्करी समेत अन्य गंभीर धाराओं में ये सभी जिला जेल में बंद थे। शिफ्ट किए गए बंदियों में दो को गोरखपुर, दो को मऊ और दो को बलिया जेल भेजा गया है। भाटपाररानी, खामपार और बनकटा थानाक्षेत्र के छह बदमाश हत्या, लूट, तस्करी, चोरी समेत अन्य मुकदमों में जिला कारागार में बंद थे। इसमें भाटपाररानी थानाक्षेत्र के लिटिहवा गांव के दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिला कारागार में आने के बाद सभी एकजुट होकर गोलबंदी करने में लगे हुए थे। जिला जेल में अन्य बंदियों से विवाद कर रहे थे। इससे जेल के अंदर का माहौल खराब होने लगा था। ये बंदी अपने अनुसार रहने के लिए जेल अधिकारियों पर दबाव बनाने लगे। अधिकारियों के विरोध पर विवाद करने लगते थे। पिछले दिनों प्रताप यादव नामक बंदी ने दीवानी न्यायालय में पेशी पर एक पुलिस कर्मी से भी भिड़ गया था। इससे आजिज आकर जेल अधीक्षक ने छह बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए डीएम को पत्र लिखा। डीएम ने शासन से बंदियों को दूसरे जेल भेजने के लिए पत्राचार किया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने गुलाब यादव, बब्बन यादव को गोरखपुर, प्रताप यादव, भोला उर्फ बाबूद्दीन को मऊ और बृजेश यादव उर्फ विरजन और रामप्रवेश मौर्य उर्फ राजू को बलिया जिला कारागार शिफ्ट करा दिया।