फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज
कत्ल
घरवालों से दोस्तों के साथ भोजन करने की बात कहकर निकले युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह सझवा गांव के पास बगीचे में बेहोश मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गुरुवार देर रात का है। परिजनों की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी जितेंद्र ठठेरा (23) पुत्र रामा ठठेरा की बैतालपुर चौराहे पर दुकान है। रोज की भांति देर शाम उसने दुकान बंद की। घरवालों से यह कहकर निकला कि दोस्तों के साथ कहीं भोजन करने जा रहा है। घर से निकले उसे ज्यादा समय बीत गया तो परिवारवालों को उसकी चिंता हुई। इसी बीच रात करीब साढ़े 10 बजे किसी ने परिवारवालों को सूचना दी कि जितेंद्र बेहोशी की हालत में सझवा गांव के पास बाग में पड़ा है। सूचना पर बैतालपुर चौकी प्रभारी सुदेश शर्मा मौके पर पहुंचे। वह जितेंद्र को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में गौरीबाजार के इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव देखने से लग रहा था कि गला दबाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed