{"_id":"5a3401944f1c1bb6678c20da","slug":"101513357716-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मडिकल दुकानों पर छापामारी,मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मडिकल दुकानों पर छापामारी,मचा हड़कंप
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर रोक के बावजूद प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री हो रही है। इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। शुक्रवार को दो दवा की दुकानों पर छापा मारकर संदिग्ध दवा का नमूना लिया गया। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही।
शहर के शुक्ला मेडिकल स्टोर पर दोपहर में ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम पहुंची। दवा की रखरखाव ठीक मिला। दुकान में रखी गई एक दवा का टीम ने नमूना लिया। इसके अलावा दवा लाइसेंस से जुड़े कागजात की जांच की। इसकी जानकारी होते ही दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम पीडब्लूडी कार्यालय के पास राजीव मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां पर फार्मासिस्ट और प्रोपराइटर नहीं मिले। दुकान में रखी गई एक दवा का नमूना लिया। फार्मासिस्ट के साथ कागजात के सत्यापन के लिए तीन दिनों में ड्रग इंस्पेक्टर ने आख्या मांगी। इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि दोनों दुकानों से दो दवा का संदिग्ध नमूना लिया गया है। एक दुकानदार पर फार्मासिस्ट और प्रोपराइटर नहीं मिले। तीन दिनों के अंदर सत्यापन के लिए बुलाया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों दुकानों का निरीक्षण आख्या गोरखपुर मंडल कार्यालय को भेजी जाएगी।