{"_id":"59b673a54f1c1bfb7f8b5f54","slug":"101505129381-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के सामने पुलिस की नेटवर्किंग पस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के सामने पुलिस की नेटवर्किंग पस्त
Updated Mon, 11 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शातिर बदमाशों के सामने पुलिस की नेटवर्किंग कमजोर हो गई है। चाह कर भी पुलिस फरार बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही है। इससे जनपद में अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं।
पूर्वांचल का शातिर बदमाश मऊ के मधुबन निवासी रामश्रय यादव जेल से पेशी पर जाते समय बलिया जिले से फरार हो गया था। इसके बाद उसका गिरोह सक्रिय हो गया। तीन माह पहले सलेेमपुर के पेट्रोल पंप मैनेजर से दिन दहाड़े ओवरब्रिज पर चार लाख रुपये लूट लिया। इसमें सलेमपुर का एक युवक भी शामिल था। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस लगी है, लेकिन पकड़ा नहीं गया। वहीं बनकटा थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान व शातिर बदमाश तारबाबू यादव वांछित चल रहा है। गोवंशीय पशुओं और शराबी तस्करी करने सहित कई गंभीर मुकदमे उस पर दर्ज है।
भाटपाररानी के तत्कालीन एसओ गजेंद्र राय पर भी बदमाश ने गोली चलाई थी। उस समय पूरे जिले की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया था। जेल से बाहर निकलने पर इस बदमाश का लोगों ने फूलों से स्वागत किया था। इसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। इसके अलावा सलेमपुर कोतवाली के भठवा धर्मपुर निवासी हरिवंश यादव पर सलेमपुर कोतवाली में सबसे अधिक केस दर्ज है। कई गंभीर घटनाओं को यह बदमाश अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले जेल से बाहर निकाला यह बदमाश सलेमपुर एसबीआई के बाहर कुंडौली निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख रुपये लूट लिए। तीनों बदमाशों पर सलेमपुर कोतवाली में लूट, शराब की तस्करी का केस दर्ज है और वांछित चल रहे है। सीओ शितांशु यादव ने बतहाया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। बीच-बीच में संभावित ठिकानों पर दबिश भी डाली जी रही है।