{"_id":"595531a44f1c1bca518b456b","slug":"101498755492-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का रौब दिखा धमका रहे सिपाही को गांव वालों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी का रौब दिखा धमका रहे सिपाही को गांव वालों ने पकड़ा
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। छुट्टी पर घर आया सिपाही एक गांव में पहुंचकर वर्दी का रौब गाठने लगा। इससे कुछ देर के लिए लोग सहम गए। लेकिन बाद में संदेह होने पर सिपाही को लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को साथ लेकर कोतवाली आई। देर शाम तक कोतवाली पर गांव वालों की भीड़ जुटी रही।
कोतवाली क्षेत्र सोनबरसा गांव निवासी एक शख्स की ट्रैक्टर से सात दिन पूर्व बाइक सवार परान छपरा गांव निवासी रवि और राजन घायल हो गए। इससे नाराज लोगों ने ट्रैक्टर चालक को खरी खोटी सुनाया। ट्रैक्टर चालक का एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। इसकी तैनाती इन दिनों आजमगढ़ जिले में है। छुट्टी पर घर आए बेटे को इसकी जानकारी हुई तो उसे बुरा लगा। गुरुवार को वह वर्दी में बाइक से परानछपरा गांव में पहुंचा और रवि के घर मौजूद महिलाओं को कोतवाली से आने की बात कहते हुए धमकाने लगा। सिपाही का उग्र तेवर देख लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने सिपाही को घेर लिया और पुलिस बुलाया। लोगों का आरोप है कि सिपाही रवि और राजन का आधार कार्ड महिलाओं से मांग रहा था। कोतवाली में परान छपरा गांव के लोग सिपाही मौजूद रहे। वहीं कार्रवाई की जिद पर अड़े देेर रात तक पुलिस वाले वर्दीधारी सिपाही को बचाने के लिए गांव वालों से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास करने में जुटे रहे। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि कोई सिपाही गांव वालों को जाकर डरा धमका रहा था। उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।