फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Credit card worth Rs 2.40 lakh will be made to farmers for fisheries

Deoria News: मत्स्य पालन के लिए किसानों को 2.40 लाख रुपये का बनेगा क्रेडिट कार्ड

Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Credit card worth Rs 2.40 lakh will be made to farmers for fisheries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। मत्स्य विभाग की तरफ से तहसील मेंं शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड एवं मत्स्य पालन शिविर लगाया गया। इसमें किसानों व मत्स्य पालन करने वाले व्यवसायियों को विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय मत्स्य प्रभारी वेंकटेश त्रिपाठी ने कहा कि मत्स्य पालन करने वालों के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के अनुदान के साथ बैंक से क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की है। इसके लिए जो किसान मत्स्य पालन या उससे संबंधित व्यवसाय करना चाहते हैं, उन्हें अपने निजी भूमि या पट्टे की जमीन‚ निर्मित तालाबों, पट्टे के तालाबों 2.40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर मत्स्य पालन किसान क्रेडिट बनेगा। इस पैसे से व्यवसाय करने वाले को उनको निवेश हेतु मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड के लिए खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पट्टे का शर्तनामा, फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के लाभ पाने वाले व्यवसायियों के लिए बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

मछुआ प्रतिनिधि पारस नाथ निषाद ने मछुआरों के साथ अन्य किसानों से इस योजना का लाभ उठाते हुए व्यवसाय पर बल दिया। इस अवसर पर दलसिंगार, उत्तम साहनी, बीरेंद्र साहनी, संतोष साहनी, धर्मेंद्र साहनी सहित अन्य मत्स्य पालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed