फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crackdown: Raid on firecracker shops and warehouses, panic

शिकंजा : पटाखे की दुकानों-गोदामों पर छापा, हड़कंप

Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Crackdown: Raid on firecracker shops and warehouses, panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। त्योहार को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पटाखे के थोक व फुटकर कारोबारियों के गोदामों व दुकानों पर छापा मारा। पुलिस के छापे की खबर मिलते ही अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कुछ फुटकर कारोबारी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। सीओ ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस व मानक के पटाखा कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी विक्रांत वीर और डीएम दिव्या मित्तल ने सभी थानेदारों को हिदायत दी है कि दशहरा और दीपावली के मद्देनजर वे अपने-अपने इलाकों में बराबर पटाखे के गोदामों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानक के कोई भी पटाखों का भंडारण या बिक्री न करने पाए।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लें, अन्यथा हादसा होने पर सीधे उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। सीओ मनोज कुमार और कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने दोपहर में नवलपुर स्थित एक पटाखे के गोदाम पर पहुंचे। इसके बाद पुरैना स्थित दो गोदामों का निरीक्षण किया। जानकारी होते ही कई फुटकर व्यापारी दुकानें बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदामों के निरीक्षण के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने कारोबारियों को निर्देश दिए कि लाइसेंस लेकर ही पटाखों की बिक्री करें। निर्धारित मानकों के अनुसार दुकान व गोदाम में इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed