{"_id":"615f38088ebc3ed3d23714ea","slug":"covid-mega-camp-on-friday-50-000-persons-vaccinated-deoria-news-gkp4121100195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी पूरी, आज पचास हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी पूरी, आज पचास हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी पूरी, आज पचास हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
देवरिया। जनपद में शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें 50,000 लोगों को विभिन्न केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण को लेकर जनपद में 376 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही केंद्रों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। केंद्रों पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। लोगों को अपने साथ आधार कार्ड तथा मोबाइल लेकर जाना होगा।
कोरोना से बचाव के लिए सरकार का टीकाकरण पर जोर है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द लोगों को टीका लगाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इनके प्रयास से प्रदेश में जिले को प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान भी प्राप्त हो हुआ है। इससे अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं और प्रदेश में रिकार्ड बनाने के लिए जुटे हैं। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया है। बृहस्पतिवार को इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में सीएमओ कार्यालय स्थित प्रतिरक्षण अनुभाग में नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी जुट रहे।
मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप के लिए देसही देवरिया क्षेत्र में 30, भाटपाररानी व भटनी में 27-27, भागलपुर व पथरदेवा में 25-25, बनकटा में 24, भलुअनी में 23, सलेमपुर व गौरीबाजार में 22-22, लार में 21, रुद्रपुर व तरकुलवा में 20-20, बैतालपुर व रामपुर कारखाना में 18-18, मझगावां में 16, महेन में 15 तथा बरहज क्षेत्र में दो स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। वहीं देवरिया अरबन में 21 केंद्र होंगे। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में 376 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए आधार कार्ड व मोबाइल साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
शहर में इन स्थानों पर बनाए गए हैं केंद्र
देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में टीकाकरण के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला पुरुष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर, सुगर मिल कालोनी में बलराम राय का हाता, वार्ड नंबर 13 रामनाथ देवरिया उत्तरी, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित काली मंदिर, न्यू कालोनी दक्षिणी में गुरूद्वारा के समीप, वार्ड नंबर 25 रौनियारी टोला स्थित विवाह भवन, वार्ड नंबर 23 अबूबकर नगर दक्षिणी, साकेत नगर स्थित शुभम वाटिका, गायत्रीपुरम स्थित अनारी देवी आईटीआई, लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट, वार्ड नंबर 22 उमानगर स्थित बुद्ध बिहार, अमर ज्योति के समीप रामेश्वर गुप्ता के घर, परमार्थी पोखरा रोड स्थित राजन जायसवाल के घर, वार्ड नंबर 23 अबूबकर नगर दक्षिणी, भटवलिया स्थित संजय गांधी प्रा.लि., राघव नगर स्थित उमा इलेक्ट्रानिक के समीप केंद्र बनाया गया है।
6887 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में कोरोना टीकाकरण कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित केंद्र पर विदेश जाने वाले टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जनपद में 78 केंद्रों पर लक्ष्य 10360 के सापेक्ष 6887 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 2155, बुजुर्ग 383 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 961 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 3388 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।
जनपदमें कोविड वैक्सीनेशन के तहत 14,41697 पंजीकृत लोगों 14,41684 को प्रथम डोज तथा 3,55857 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। 18-44 वर्ष आयु के लक्ष्य 10,66,062 के सापेक्ष 8,70609 लोगों को प्रथम तथा इसके सापेक्ष 1,28954 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लक्ष्य 6,70,466 के सापेक्ष 5,47,753 लोगों को प्रथम तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 2,04363 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया है।