{"_id":"60c4fc118ebc3e8a63158616","slug":"covid-hospital-inaugurated-in-rudrapur-deoria-news-gkp3978844121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू
रुद्रपुर। बहुप्रतिक्षित कोविड अस्पताल का शनिवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने शुभारंभ किया। उन्होंने करीब 30 लाख की लागत से बने 50 शैया कोविड अस्पताल जनता को सौंप दिया। ऑक्सीजन युक्त कोविड अस्पताल को संचालित करने के लिए 18 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की मारक क्षमता अधिक होने से काफी क्षति हुई है। सरकार कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सीय ढांचे में आमूल चूल परिवर्तन कर रही है। इसके लिए तहसील स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट लगाकर कोविड अस्पताल खोला जा रहा है। रुद्रपुर का कोविड अस्पताल 50 बेड का है। यहां हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को संचालित करने के लिए एक सप्ताह के अंदर आक्सीजन प्लांट भी बनकर तैयार हो जाएगा। अभी वार्डों में सिलिंडर से हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। अस्पताल के निर्माण के लिए विधायक निधि से धन दिया गया है। अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए जरूरत पड़ी तो और धन मुहैया कराया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्होंने रुद्रपुर सीएचसी को गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. एसके चौधरी, अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव, एचईओ एलबी चौधरी, विकास कुमार, विवेक जायसवाल, सुशील पांडेय, सबरे आलम, सुरेंद्र शुक्ला, ब्रजेश यादव, दिलीप जायसवाल, केके सिंह, अरविंद शुक्ला, सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रुद्रनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे डाक्टर
रुद्रपुर। सीएचसी परिसर में निर्मित कोविड अस्पताल को संचालित करने के लिए तीन सिफ्ट में डाक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चिकित्साधिकारी डा.अमित सिंह, आयुष चिकित्सक डा. प्रियंका शाही, सीएचओ अभिषेक सिंह, देवेश, फार्मासिस्ट तेजबहादुर सिंह और एलटी राजेश कुमार गुप्ता रहेंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। इसमें चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ गुप्ता, आयुष चिकित्सक डा. राजेश सिंह, फार्मासिस्ट राजेश पांडेय, सीएचओ पंकज सिंह, स्टॉफ नर्स दामोदर फौजदार, एलटी दीपचंद गुप्ता रहेंगे। तीसरी शिफ्ट रात्रि नौ बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगी। इसमें चिकित्साधिकारी डा. अरविंद आर्या, आयुष चिकित्सक डा. उमाशंकर जायसवाल, फार्मासिस्ट बलराम गुप्ता, स्टॉप नर्स मेल युगुल तिवारी, देवदत्त और एलटी रामप्रताप मिश्र की तैनाती की गई है।