फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   counting begins at 19 table on monday

11 ब्लॉकों में 19 टेबल पर मतगणना सोमवार को

Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
counting begins at 19 table on monday
11 ब्लॉकों में 19 टेबल पर मतगणना सोमवार को
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्यारह ब्लॉकों में होने वाली गणना के लिए कुल 19 टेबल लगाए जाएंगे। तीन ब्लाकों में एक-एक तथा अन्य स्थानों पर दो-दो टेबल पर गणना होगी। इस कार्य में कुल 76 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त ग्राम प्रधान के एक, ग्राम पंचायत के 109 तथा चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए शनिवार को ग्यारह ब्लाकों की 41 ग्राम पंचायतों में 54 बूथों पर वोट डाले गए। भागलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरी एकौना में ग्राम प्रधान तथा रिक्त सदस्य पद के लिए मतदान हुआ, जबकि विकास खंड गौरीबाजार क्षेत्र में बीडीसी के दो तथा सलेमपुर व लार ब्लाक क्षेत्र में एक-एक पद और सदस्य के लिए वोट डाले गए। इसके अलावा विकास खंड देसही देवरिया, भाटपाररानी, देवरिया सदर, बरहज, बकनटा, भलुअनी व भटनी में भी रिक्त सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। मतगणना सोमवार को सुबह आठ बजे से ब्लाक कार्यालय परिसर में होगी। मतगणना 19 टेबल पर होगी, इसके लिए 19 मतगणना पार्टियां तैनात की गई। इसमें भटनी, देवरिया सदर व देसही देवरिया ब्लाक में एक-एक पार्टी लगाई गई है, जबकि अन्य आठ ब्लाकों में दो-दो टेबल पर गणना होगी। इन स्थानों पर दो-दो पार्टियां गणना का कार्य करेंगी। एक पार्टी में चार लोग होंगे, जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक तथा तीन गणना सहायक शामिल होंगे।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंडों में रिक्त ग्राम प्रधान के एक, बीडीसी के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 109 पदों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 19 मतगणना पार्टियां बनाई हैं। इस कार्य के 76 कर्मचारी लगाए गए हैं। -सुभाष चंद्र सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं सुरक्षित, उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
फोटो समाचार
ब्लॉक क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर हुआ है चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। सोमवार को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। ब्लॉक परिसर में ही मतगणना की व्यवस्था की गई है।

स्ट्रांग रूम में तब्दील ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में कपरवार, खड़ेसर, मिर्जापुर, नदुआं ग्राम पंचायत की मतपेटिकाएं रखी गई हैं। दो शिफ्ट में पुलिस बल तैनात है। उच्चाधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। ब्लॉक परिसर में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। निर्वाचन अधिकारी अनित कुमार ने बताया कि मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। सोमवार को नियत समय पर मतगणना शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed