{"_id":"644ac71fbba01305bf0a3624","slug":"corona-two-people-found-infected-deoria-news-c-7-1-143233-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : दो लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : दो लोग संक्रमित मिले
Fri, 28 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनपद में एक्टिव केस चार, होम आइसोलेशन के 6 लोग हुए ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड का संक्रमण जनपद में भी है। संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या चार है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं होम आइसोलेशन के छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब भी कोविड को लेकर लोग सजग नहीं हैं। कोविड के संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। पर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना है। जागरूक करने के साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोग बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। यही स्थिति रही तो परेशानी हो सकती है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले की महिला तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। वहीं भलुअनी ब्लाक क्षेत्र का एक युवक भी संक्रमित मिला है। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
-- -- -- -- --
कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जनपद में एक महिला सहित दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की हालत ठीक है और होम आइसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इस समय जनपद में चार एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन के छह लोग स्वस्थ हो गए हैं।
डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
-- -- -- -- -- -- -- -
चिकनपॉक्स से पीड़ित बालिका भर्ती
देवरिया। शहर क्षेत्र के गोबराई खास निवासी दस वर्षीया एक बालिका चिकनपॉक्स से पीड़ित है। बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच की। इसके बाद उसे अलग से वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। चिकनपॉक्स के मरीज मिलने की जानकारी सीएमओ कार्यालय को भी दी गई।
विज्ञापन
शहर के गोबराई खास निवासी शिवांशी (10) पुत्री संदीप को लेकर परिजन पीआईसीयू पहुंचे। वह बुखार से पीड़ित और उसके शरीर पर दाने थे। इसके बाद डॉक्टर ने उसका परीक्षण किया। उन्होंने वार्ड के अन्य बच्चों से दूर रखने के लिए अलग एक वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि चेचक से पीड़ित बालिका का अलग वार्ड में इलाज किया जा रहा है। सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मरीज के मिलने की सूचना सीएमओ कार्यालय को दी गई है।