{"_id":"62619a423c12972b7f51a78f","slug":"corona-spreading-again-three-positive-cases-found-deoria-news-gkp4341771156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पांव पसार रहा कोरोना, तीन पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पांव पसार रहा कोरोना, तीन पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर पांव पसार रहा कोरोना, तीन पॉजिटिव केस मिले
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। दो दिन से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसे लेकर जिले में एक्टिव केस की संख्या चार हो गई है। इसे देखकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सजग हो गया है। वहीं कोविड के प्रति लोग अब बेपरवाह नजर आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे दिक्कत बढ़ सकती है।
कोरोना पांव पसारने लगा है। दो पहले तक जिले में कोई संक्रमित नहीं था। दो दिन में चार संक्रमित मिलने से जिम्मेदार परेशान हैं। स्वास्थ्य महकमा की ओर से सावधानी बरती जा रही है। संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ला निवासी के एक ही परिवार की महिला व किशोरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
वे तीन दिन पहले से बुखार व सर्दी से पीड़ित थीं। वे होम आइसोलेशन में हैं। परिवार में नौ सदस्य हैं। वहीं भटनी ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला ऑपरेशन से डिलेवरी के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर नई कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराए। परिजनों के अनुसार, वैक्सीन नहीं लगी थी। परिवार में दस सदस्य हैं। जनपद में अब तक 22638 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं 22404 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को तीन पॉजिटिव केस मिले। कोविड को देखकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिले में आज 148 केंद्रों पर 22 हजार लक्ष्य के सापेेक्ष 5813 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।