{"_id":"5ebd759c8ebc3e9050182c54","slug":"corona-pogitive-location-on-arogya-setu-deoria-news-gkp35122502","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव की लोकेशन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव की लोकेशन मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव की लोकेशन मिली
करजहां गांव में पहुंची टीम, तीन लोगों का टैंपरेचर मिला अधिक
सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, 41 लोगों के सैंपल लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव शो करने पर लार इलाके के लोगों में खलबली मच गई। स्क्रीन शॉट लोग सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे और स्वास्थ्य टीम सक्रिय हो गई। लोकेशन के आधार पर करजहा गांव में टीम पहुंची। स्कूल में क्वारंटीन छह लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो तीन का तापमान सामान्य से अधिक मिला। सभी को सैंपलिंग के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को 41 कोरोना संदिग्धों का सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पांच लोग आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गए।
आसपास कोरोना संक्रमित होने पर आरोग्य सेतु अलर्ट कर रहा है। ऐसा ही लार इलाके में दोपहर में हुआ। एप पर कोरोना पॉजिटिव दिखाने लगा। लोकेशन लार रोड इलाके में मिली। ट्रेस करते हुए डॉक्टरों की टीम कुंडौली पहुंची। वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग की। लेकिन सभी लोग सामान्य मिले। यहां से करजहा की लोकेशन आरोग्य सेतु एप पर मिली। स्वास्थ्य टीम जब करजहां पहुंची तो स्कूल में छह लोग क्वारंटीन किए गए थे। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो तीन का तापमान सामान्य से अधिक मिला और सांस भी फूल रही थी। आनन-फानन एंबुलेंस से छह लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसको लेकर गांव के लोग दहशत में हैं। हालांकि, इन लोगों के जिला अस्पताल भेजने के बाद आरोग्य सेतु एप की लोकेशन सामान्य पाई गई। मुंबई, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली से आए 41 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सभी को क्वारंटीन किया गया है। जांच के लिए भेजे गए अभी तक 100 से अधिक सैंपल पेंडिंग में हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संदिग्ध लोगों का सैंपल कर क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।