फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   convent school checked

Deoria News: डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने कान्वेंट स्कूल की जांच, खलबली

Sat, 04 May 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
convent school checked
फोटो समाचार
विज्ञापन

मान्यता से जुड़े कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छात्रों का परिषदीय विद्यालय में दाखिला कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह ने शुक्रवार को हरनहीं स्थित यशोदा कैलाश कान्वेंट स्कूल की जांच की। जहां विद्यालय प्रशासन की ओर से मान्यता से जुड़े कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मान्यता होने की स्थिति में दो कार्यदिवस में कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा।
बीईओ बरहज राजकिशोर सिंह सुबह सहकर्मियों के साथ हरनहीं पहुंचे। टीम के पहुंचने से बिना मान्यता के संचालित हो रहे प्राइवेट विद्यालयाें में खलबली मच गई। बीईओ ने विद्यालय प्रशासन से मान्यता के कागजात, भवन का मानचित्र, कक्षावार छात्र संख्या, विभाग की ओर से जारी अग्निशमन प्रमाणपत्र आदि कागजात की मांग की। मौके पर कागजात मुहैया नहीं कराया जा सके।
विज्ञापन

बीईओ ने दो कार्यदिवस के भीतर संपूर्ण कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ यादव ने बताया कि समयसीमा के भीतर सभी कागजात उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों की जांच की जांच की जा रही है। विद्यालय के जिम्मेदारों द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए। स्कूल अवैध पाए जाने पर एक लाख का अर्थदंड तय करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed