{"_id":"6890fe38e40af765f40e2d91","slug":"contact-road-leading-to-bhadila-first-village-cut-off-at-night-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-160033-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रात में काट दिया भदिला प्रथम गांव जाने वाला संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रात में काट दिया भदिला प्रथम गांव जाने वाला संपर्क मार्ग
Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भदिला प्रथम गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग को बगल के गांव के कुछ लोगों ने शनिवार की रात काट दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया था। रविवार को विरोध के बीच ग्रामीणों ने आवागमन के लिए जेसीबी आदि के जरिये रास्ता बनवाया। हालांकि, बाढ़ के समय भदिला प्रथम गांव टापू बन जाता है। सरयां गांव के पास से भदिला प्रथम गांव जाने के लिए करीब 400 मीटर कच्चा मार्ग है। लोगों के अनुसार, शनिवार की रात किसी ने संपर्क मार्ग के मध्य में मिट्टी काट दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। जानकारी होने पर भदिला प्रथम गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
सभी ने जेसीबी से काटे गए स्थान को दुरुस्त कराने लगे। बताया जा रहा है कि बगल के एक गांव के लोग पहुंचकर रास्ता निर्माण का विरोध करने लगे। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
सभी ने जेसीबी से काटे गए स्थान को दुरुस्त कराने लगे। बताया जा रहा है कि बगल के एक गांव के लोग पहुंचकर रास्ता निर्माण का विरोध करने लगे। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन