{"_id":"6adbad04d3430a0d19091f97","slug":"construction-projects-and-pm-awas-housing-scheme-in-madanpur-nagar-panchayat-will-be-investigated-deoria-news-c-208-1-deo1038-195031-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मदनपुर नगर पंचायत के निर्माण कार्यों और पीएम आवास की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मदनपुर नगर पंचायत के निर्माण कार्यों और पीएम आवास की होगी जांच
Sat, 24 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत मदनपुर में निर्माण कार्यों, सामान की खरीदारी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की पात्रता की जांच होगी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार रुद्रपुर की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टीम शनिवार को नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच करेगी।
भाजपा नेता सदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत कर निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी, गलत भुगतान और कूड़ादान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए, जबकि पात्र लोग योजना के लाभ से वंचित हैं।
मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के निर्देश पर गठित कमेटी में तहसीलदार अरुण कुमार सहित लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि जांच के बाद आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।