फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of PM house stopped, victim staged a sit-in

Deoria News: पीएम आवास बनाने से रोका, पीड़ित ने दिया धरना

Tue, 24 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of PM house stopped, victim staged a sit-in
लार। पट्टे की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा प्रधानमंत्री शहरीय आवास नहीं बनने देने का आरोप लगा नाराज परिजन नगर पंचायत परिसर में धरना पर बैठ गए। समस्या का निस्तारण होने तक धरनास्थल से नहीं उठने को कहा। इसकी सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने समस्या का समाधान कराने का आश्वाशन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया। साथ ही समाधान नहीं होने पर परिजनों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी। वैश्यकरनी वार्ड निवासी इंदु देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मेरे नाम से नगर पंचायत द्वारा 1999 में भूमि आवंटित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए मार्च 2021 में पैसा आया है। हमारे पड़ोस के कुछ दबंग लोग पट्टे की भूमि पर आवास नहीं बनने दे रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने ईओ लार नगर पंचायत को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। प्रभारी ईओ मृदुल सिंह ने बताया कि नवीन परती से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी किया गया था। अब जल्द ही मजिस्ट्रेट की मदद लेकर फोर्स के साथ कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed