{"_id":"66a29f3aaa152e8fd10cab94","slug":"construction-of-parking-and-commercial-complex-soon-rs-425-crore-released-deoria-news-c-7-1-gkp1041-633154-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द, सवा चार करोड़ रुपये हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द, सवा चार करोड़ रुपये हुए जारी
Fri, 26 Jul 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:23 AM IST
सार
देवरिया में कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। परिवहन मंत्री ने शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
कोआपरेटिव चौराहा स्थित पुराना बस स्टेशन परिसर में बनेगा कामप्लेक्स और अंडर ग्राउंड पार्कींग।सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोऑपरेटिव चौराहे के पास 1956 में बना पुराना बस अड्डा अब निष्प्रयोज्य है। यहां कार्यशाला, बसों की मरम्मत का स्थान अब जर्जर हो चुका है। साथ ही यहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। बस अड्डा अब सिविल लाइन स्थित नए परिसर में चल रहा है। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों के वेतन, ईपीएफ सहित एकाउंट से संबंधित अन्य कार्य अब भी पुराने बस अड्डे से ही होते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के ठीक पूर्व परिसर में पार्किंग, एआरएम कार्यालय व व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाने के लिए अनुमति मिली थी। शासन की ओर से इसके लिए 17 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई। यही नहीं चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दिन ही सुबह परिवहन मंत्री ने आकर इस परियोजना का शिलान्यास भी किया था, लेकिन तब से काम ठप था। अब कार्यदायी संंस्था का चयन होने के बाद निर्धारित बजट में से 25 प्रतिशत की धनराशि निर्माण एजेंसी को जारी कर दी गई हैं। ऐसे में अब यहां पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहर के कोऑपरेटिव चौराहे के पास स्थित पुराने बस स्टैंड के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग, एआरएम कार्यालय और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि 17 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 25 प्रतिशत हिस्सा यानी करीब सवा चार करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी कर दिया गया है।देवरिया।
विज्ञापन
शहर की बड़ी समस्या का होगा समाधान
लोगों के लिए शहर में सबसे बड़ी समस्या वाहनों की पार्किंग को लेकर है। पार्किंग के अभाव में लोग मुख्य मार्गों के बीच में ही या अगल-बगल दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शहर की हृदयस्थली माने जाने वाले मालवीय रोड पर एक बैंक शाखा के पास आधी सड़क पर दोपहिया वाहन कतार में लगे रहते हैं। ऐसे में आने जाने वाले यहां की यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं।
व्यवसायियों को भी होगा फायदा
जनपद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि रोडवेज की खाली जमीन पर पार्किंग, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की पहल अच्छा कदम है। यह शहर के बीचोबीच में स्थित हैं और यहां व्यावसायिक परिसर बनता है तो इसका लाभ व्यापारियों को भी मिलेगा। साथ ही यह शहर के विकास व व्यावसायिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देने में सहायक होगा।
कोआपरेटिव चौराहे के पास स्थित पुराने बस स्टैंड को तोड़कर यहां नीचे पार्किंग, इसके ऊपर एआरएम कार्यालय व उसके ऊपर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। शासन की ओर से इसके लिए 17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, इसमें से कुछ धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध भी करा दी गई है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। - मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ..