{"_id":"67d1e0455961d94fd20ab705","slug":"construction-of-lar-salempur-road-started-traffic-will-be-easy-deoria-news-c-208-1-deo1004-149186-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार-सलेमपुर मार्ग का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार-सलेमपुर मार्ग का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सहूलियत
Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार-सलेमपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य की शुरुआत में मशीनों से गिट्टियां उखाड़ी जा रही है। रोड पर कार्य शुरू होता देख क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। पहले इस रोड से लार होते बिहार तक आना-जाना लोगों का दुश्वार हो गया था। रोड के निर्माण के लिए भूमि पूजन बीते शनिवार को सलेमपुर की विधायक व मंत्री विजय लक्ष्मी ने किया था।
लार बाईपास मार्ग से लेकर सलेमपुर तक कुल 13 किलोमीटर रोड का हाल पूरी तरह खस्ता हो गया था। लार बाईपास होते सलेमपुर तक 19 करोड़ की लागत से बनने वाला निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके लिए मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को बरडीहा मोड़ के समीप भूमि पूजन किया था। लार होते बिहार के तरफ आने वाले लोग इस रोड से आना ही नही चाहते अगर कोई आ भी गया तो उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती। रोड की दशा यह हो गया है कि जगह जगह गिट्टियां टूट कर गड्ढा में तब्दील हो गया है। बिहार के तरफ जाने वाले लोग अधिकांश अपनी वाहन दूसरे रास्ते से लेकर निकल जा रहे है। रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भिन्न-भिन्न तरह की मशीनों द्वारा रोड की गिट्टियां उखाड़ी जा रही है। रोड के निर्माण कार्य को देख लोगों में खुशी है। लोगो का कहना है कि अब सलेमपुर होते लार के रास्ते बिहार जाना आसान हो गया है।