फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of drain from Jalkal intersection to Kotwali intersection is being done at a cost of Rs. 39.97 lakhs.

Deoria News: जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक 39.97 लाख से हो रहा नाले का निर्माण

Mon, 29 Jul 2024 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain from Jalkal intersection to Kotwali intersection is being done at a cost of Rs. 39.97 lakhs.
जलकल रोड पर नाला निर्माण के दौरान चल रहा पथवे निर्माण कार्य।संवाद
- पैदल आने व जाने वालों के लिए बन रहा पाथवे, नाले के किनारे लगाया जा रहा लोहे का एंगल
विज्ञापन

- सब्जी मंडी, रामगुलाम टोला सहित अन्य मोहल्लों में हो रहा नाले का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिछले बरसात में शहर के कई मोहल्लों व मार्गों पर जल भराव की समस्या को देख नगर पालिका प्रशासन इस बार पहले से अपनी तैयारियां पुख्ता रखने में जुटा है। पिछली बरसात में जहां जलभराव की स्थिति थी, वहां नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पालिका शहर के जलकल रोड, सब्जी मंडी, रामगुलाम टोला सहित कई मोहल्लों में नालों का निर्माण करा रहा है।
इस कड़ी में जलकल चौराहे से कोतवाली रोड तक 39.97 लाख रुपये से आरसीसी नाले का निर्माण हो रहा है। बरसात थमने के बाद इस कार्य में तेजी आई है। सबसे अहम बात यहां नाले के किनारे-किनारे सड़क की तरफ निर्माण के समय ही लोहे के एंगल की ढलाई कराई जा रही है। नगर पालिका पाथवे का निर्माण करा रहा है। इसके होने से पैदल जाने वालों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

बरसात में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझते हैं। इसे दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के जलकल रोड, सब्जी मंडी, रामगुलाम टोल, राघव नगर, सहित कई मोहल्लों में नालियों का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक 39.97 लाख रुपये से नाला निर्माण शुरू हुआ। निर्माण से पहले नाले के ऊपर गुमटी आदि रखे फूल विक्रेताओं की दुकानें हटाई गईं। इसके बाद नाला निर्माण शुरू हुआ। बरसात न होते देख नगर पालिका ने नाला निर्माण में तेजी दिखाई है। शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक करीब 245 मीटर नाले का निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सड़क के दोनों तरफ से वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
नाला निर्माण तेजी से कराने के लिए नगर पालिका ने सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। चारपहिया व हल्के बड़े वाहनों का आवागमन बंद है।
--------------------
नाले के ऊपर पाथवे का निर्माण
नाला निर्माण तेजी से चल रहा है। नाले के ऊपर पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत सड़क की तरफ हो रही ढलाई में नगर पालिका लोहे का एंगल लगवा रहा है। जलकल रोड से कोतवाली चौराहे तक एक तरफ लोहे का एंगल लगाया जा रहा है। इसमें जंजीर लगाकर पैदल आने व जाने वालों के लिए पाथवे बनाया जाएगा, जिससे होकर पैदल आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो।
-------------------
कोट
इन दिनों बारिश नहीं हो रही है। बारिश बंद देख निर्माण तेज करा दिया गया है। पैदल आने व जाने वालों के लिए पाथवे के निर्माण के लिए नाले की पटरी के एक किनारे लोहे का एंगल लगवाया जा रहा है। इसमें जंजीर लगवाई जाएगी, ताकि पैदल आने व जाने वालों को कोई असुविधा न हो।
-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका

---------------
नाले के किनारे लोहे का एंगल लगता देख फूल विक्रेताओं में आक्रोश
देवरिया। जलकल रोड से कोतवाली चौराहे तक करीब तीन दशक से फूल विक्रेताओं की करीब तीन दर्जन से अधिक गुमटी थीं। नाला निर्माण शुरू होने पर उन्हें हटा दिया गया है। दुकानदारों ने भी नाला निर्माण को लेकर पालिका की मदद की। इसी बीच जब नाला निर्माण तेजी से शुरू हुआ और नाले के किनारे एंगल लगने लगे तो दुकानदारों को आश्चर्य हुआ, उन्होंने जानकारी ली। दुकानदारों ने ईओ व पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर विक्रेताओं में रोष है। उन्होंने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

श्रीराम पुष्प भंडार के प्रोपराइटर जेपी सैनी ने बताया कि सड़क के किनारे गुमटी रख करीब 38 वर्ष से वह फूल का कारोबार करते हैं। नगर पालिका की तरफ से कभी ऐसा नहीं हुआ। नाला सफाई व निर्माण को देख हम लोग अपनी दुकानें हटा लेते थे, लेकिन इस बार तो नगर पालिका प्रशासन ने धोखा देने का कार्य किया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह से अनुरोध किया कि फूल मंडी जहां थी वहीं रहने दें। मांग करने वालों में संजीव फूल के संजीव जायसवाल, आधुनिक पुष्प भंडार के संतोष जायवाल, जेपी फूल भंडार के जेपी यादव, राज फूल भंडार के राज मद्धेशिया, जय श्रीराम पुष्प भंडार के ओपी सैनी सहित दर्जनों फूल विक्रेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed