फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Consecration of Goddess Durga idols in the pandals; the vibrancy of the fair will intensify starting today.

Deoria News: पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, आज से बढ़ेगी मेले की राैनक

Sun, 18 Oct 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Consecration of Goddess Durga idols in the pandals; the vibrancy of the fair will intensify starting today.
देवरिया। शहर से लेकर गांवों तक दुर्गा पूजा की धूम मची है। शनिवार की देर शाम पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को अष्टमी से दशहरे का मेला भी शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। नगर पालिका रोड स्थित हिंदू सम्राट दल के पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। सुनहरे रंग की भव्य मूर्ति रोशनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहन रोड, मोतीलाल रोड, स्टेशन रोड, गरुड़पार और मालवीय रोड सहित अन्य स्थानों पर भी आकर्षक मूर्श्यां स्थापित की गई हैं। पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। शाम होते ही भजन-कीर्तन और हिंदी व भोजपुरी देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो उठा। ढोल-ताशे की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस भी सतर्क : पूजा पंडालों में दुर्गा मूर्तियों के पट खुल गए हैं। रविवार से मेला लगेगा। इसको देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। चौक-चौराहों से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों तक पुलिस की गतिविधियां बढ़ गईं हैं। मूर्तियों के पास की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed