फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congressmen submitted memorandum against the closure of Parag Dairy

Deoria News: पराग डेयरी बंद किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, शुरू न होने पर होगा आंदोलन

Mon, 26 Jun 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen submitted memorandum against the closure of Parag Dairy
कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देते कांग्रेसी।संवाद
डेयरी के बंद होने से बड़ी संख्या में पशु पालक और डेयरी उत्पादित वस्तुओं के विपणन में लगे छोटे दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पराग डेयरी गोरखपुर को बंद करने के विरोध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्णय वापस करने और डेयरी को फिर चालू करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शहर के टाउन हाल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों का जमावड़ा हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर स्थित पराग डेयरी इस अंचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज जनपद के दुग्ध उत्पादकों की जीवन रेखा मानी जाती है। इन जनपदों में स्थित सैकड़ों दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से पशु पालक अपना दूध उचित मूल्य पर डेयरी को बेच पाते हैं। डेयरी के जरिए लोगों को उचित दर पर बाजार की अपेक्षा शुद्ध दूध और उससे निर्मित अन्य खाद्य सामग्री मिल पाती है। इस डेयरी से छोटे दुकानदारों की भी आजीविका जुड़ी है जो इससे उत्पादित वस्तुओं को बेचते हैं। कहा कि डेयरी के बंद होने से बड़ी संख्या में पशु पालक और डेयरी उत्पादित वस्तुओं के विक्रेताओं के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि पशु पालकों, किसानों, डेयरी से उत्पादित सामग्री विक्रेताओं और जनता के हित में डेयरी बंद करने के निर्णय को वापस लिया जाए और नियमित रूप से चलाया जाया जाए। ऐसा न होने पर पार्टी प्रभावित पशु पालकों, किसानों व लोगों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयदीप त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल, सत्यप्रकाश मणि, एसके पाठक, राशिद अंसारी, संजीव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, अब्दुल जबार, आलोक त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मणि, कमलेश मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, मनोज मणि, सच्चिदानंद मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद अहमद, शिवशंकर सिंह, अशोक कुशवाहा, पन्नालाल पाठक, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed