फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congressmen rally drew outrage

कांग्रेसियों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Mon, 28 Nov 2016 10:50 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 28 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Congressmen rally drew outrage
देवरिया सिविल लाइंस में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब आगे रहने की होड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। कनिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठता का ख्याल नहीं रखा। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। नोट बंदी के बाद आमजन को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली निकाला। मोदी सरकार की आलोचना की गई। सरकार के कालेधन पर रोक की मंशा पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में प्रदेश महासचिव द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय से आर्थिक अराजकता फैल गई है। बैंक से रुपये नहीं निकल पा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विदेश से कालाधन लाने की बात कह कर सरकार बना लिए हैं लेकिन कालाधन लाने में नाकाम साबित हो गई अब देशवासियों के रुपये को कालाधन घोषित करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से पहले कॉरपोरेट घरानों का कालाधन सफेद करा दिया गया है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि सत्ता पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने झूठ का सहारा लिया। जनता की परवाह न करते हुए सिर्फ अपने संगठित पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। चुनिंदा उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं किसानों मजदूरों और छोटे व्यापारियों के साथ नाइंसाफी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जायसवाल, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, रामजी गिरि, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद अहमद खान, केशव चंद्र यादव, प्रमोद मल्ल, संदेश यादव, विजय शुक्ल, कैलाश तिवारी, ऋषिकेश मिश्र, शाकिर हुसैन, भरत मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, सुहेल अंसारी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, निलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed