Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congressmen protested against the lathi charge on MNREGA Bachao agitators

Deoria News: मनरेगा बचाओ आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेसियों ने किया विरोध

Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested against the lathi charge on MNREGA Bachao agitators
नगरपालिका परिषद कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विरोध दर्ज कराते कांग्रेसी
देवरिया। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। वह लखनऊ में 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के अन्तर्गत विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करके इसे रोकने की कोशिश की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। धरने में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, मनरेगा कोआर्डिनेटर सत्य प्रताप मिश्रा अंशु, नागेंद्र शुक्ला, सुभाष राय,वरुण राय, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, अब्दुल जब्बार,जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed