फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers took to the streets to protest the renaming of MNREGA.

Deoria News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the streets to protest the renaming of MNREGA.
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
देवरिया। महात्मा गांधी नेशनल ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीवी-जी राम जी) विधेयक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से सुभाष चौक, सिविल लाइंस, कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी की और मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का काफिला शिव मंदिर होते हुए वापस सुभाष चौक पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन का समापन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने बताया कि कांग्रेस इस निर्णय को गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला मानती है।
विज्ञापन

पार्टी का कहना है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा है और इसके नाम से छेड़छाड़ करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। नया कानून गरीबों के हित के विरुद्ध है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सरकार-आरएसएस की गांधी जी के प्रति दीर्घकालिक दुर्भावना को दिखाता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, नागेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed