{"_id":"6765c9abbc0dd13d080f99a7","slug":"congress-workers-demonstrated-deoria-news-c-208-1-deo1004-142663-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 21 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संबंध में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोंधित पत्रक अपर उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को सौंपा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि डॉ.आंबेडकर दबे कुचले, निराश्रित, पिछड़ों व सर्व समाज के वास्तव में मसीहा थे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, दीनदयाल प्रसाद आदि शामिल रहे।
सपाइयों ने दिया धरना
रामपुर कारखाना। विधान सभा क्षेत्र के सपाइयों ने सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव के नेतृत्व में डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय से अमित शाह माफी मांगे आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोहिया प्रतिमा पर धरना दिया। धरना देने वालों में दीना चौधरी, जितेंद्र यादव बुलबुल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।संवाद