फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers continue strike for third day, will stop Barhajia train today

Deoria News: तीसरे दिन भी धरने पर रहे कांग्रेसी, आज रोकेंगे बरहजिया ट्रेन

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress workers continue strike for third day, will stop Barhajia train today
बरहज रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी धरना पर रहे कांग्रेसी   स्रोत पार्टी - फोटो : 1
बरहज। रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस नेता और शहीद अंशुमान सिंह के पिता रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ धरनारत हैं। तीसरे दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सुविधा मुहैया न होने पर प्रदर्शन किया। जबकि शनिवार को बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और आर्मी के रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तीन दिन धरना देने के बाद भी अधिकारियों और रेल विभाग के लोगों के कानों तले जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इसमें किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी दिया। कार्यक्रम को राकेश तिवारी भोला, सूर्यप्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, रविप्रकाश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर राधारमण पांडेय, आचार्य हरेंद्र नाथ मिश्र, अखिलेश सिंह, बृजेश सिंह, कष्णा सिंह, समरबहादुर, उत्तम सिंह, चंद्रभूषण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed