फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complete records on time

Deoria News: समय से पूरे करें अभिलेख

Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Complete records on time
मईल। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार की देर शाम एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर एवं जनसुनवाई रजिस्टर की गहनता से जांच की। इस दौरान अभिलेखों के अद्यतन न होने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी अभिलेखों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं हिस्ट्रीशीटर से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्ती बरती जाए, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय एवं बैरक की भी जांच की गई। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से उन्होंने आवश्यक जानकारी ली और महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने एवं उनका त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष राकेश सिंह, एसएसआई महेंद्र यादव, सुनील यादव, अरविंद कुमार, राकेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed