फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complete investigation of pending payment cases within 48 hours: DM

भुगतान के लंबित मामलों की 48 घंटे में पूरी करें जांच : डीएम

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Complete investigation of pending payment cases within 48 hours: DM
देवरिया। पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत में नियुक्त हुए प्रशासकों की कार्य अवधि के भुगतान से संबंधित लंबित जांच को 48 घंटे में पूरा करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी होगी कि वह एसडीएम से समन्वय स्थापित करते हुए जांच प्रक्रिया को पूरा कराएं और अभिलेख भी उन्हें उपस्थित कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। ऐसा मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ से कहा कि 48 घंटे बीतने के बाद जिन्होंने लापरवाही बरती हो उन पर कार्रवाई से संबंधित एक्शन पत्र तैयार कर प्रस्तुत करेंगे, ताकि उसके अनुसार प्रतिकूल प्रविष्टि व निलंबन की कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग के तहत कार्य परियोजनाओं के निर्माण के लिए अन्नपूर्णा भवन, पंचायती भवन, आरआरसी सेंटर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श गांव में खराब प्रगति पाए जाने पर विकासखंड भागलपुर के पंचायती अभियंता को सुधार लाने की चेतावनी दी। इन्हें दो जगह भागलपुर एवं तरकुलवा ब्लॉक का प्रभार होना बताए जाने पर तरकुलवा ब्लॉक का प्रभार हटाए जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, बरहज अवधेश निगम, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed